आमिर खान ने रणबीर कपूर को उनकी फिल्म 'जग्गा जासूस' के लिए गुड लक तो विश किया लेकिन इसके बावजूद वो फिल्म देखने नहीं पहुंच पाए। दरअसल आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं।
इसके लिए आमिर खान ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं 'जग्गा जासूस' न देख पाने के लिए काफी दुखी हूं। मैं इसे भारत में देखना चाहता था। फिल्म की रिलीज के लिए उन्होंने फिल्म मेकर्स को गुड लक विश किया।
इसके साथ ही बोमन ईरानी ने भी सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर को फिल्म की सफलता के लिए विश किया। इस फिल्म में रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ करीब 7 साल बाद नजर आए हैं। ब्रेक अप के बाद इस जोड़ी की ये पहली फिल्म हैं।
Good luck dearest #RanbirKapoor for #JaggaJasoos You will be lovingly radiant like you always are. Lots of love.
A post shared by Boman Irani (@boman_irani) on Jul 14, 2017 at 5:17am PDT