फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब हैरी मेट सेजल' और 'ट्यूबलाइट' की नाकामी पर ये बोले आमिर

Mon, 21 Aug 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
Aamir Khan
विज्ञापन
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में एक गाने के लांचिंग के दौरान शाहरुख खान और सलमान के बारे में एक बयान दिया है। बता दें हाल ही में दोनों स्टार्स की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखाया। दर्शकों को इन दोनों ही फिल्मों से काफी उम्मींदे थीं।
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' और 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जब इन फिल्मों की असफलता के बारे में आमिर खान से पूछा गया तो उन्होंने बेहद सरल अंदाज में इसका जवाब दिया।

पढें- आमिर ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से लगाई गुहार

उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि आज ट्रेंड कुछ बदल गया है बल्कि हम सबकी लाइफ में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ये भी उसी का हिस्सा है।'

आमिर ने ये सब उस वक्त कहा जब वो 'मैं कौन हूं' के गाने की लांचिंग पर पहुंचे हुए थे।

बता दें इस गाने को अपनी आवाज मेघना मिश्रा ने दी है जबकि अमित त्रिवेदी ने इसे कम्पोज किया है। इस गाने के बोल कौशर मुनीर ने लिखे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में जायरा वसीम की लाइफ के स्ट्रगल को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें