भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह अब तक का सबसे महंगा आउटडोर शूट हो सकता है । खबर के अनुसार, विक्टर (विजय कृष्णा आचार्य) एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते थे जहां कल्पना और वास्तविकता का मिलन होता है । इसके लिए प्राचीन, अनदेखा स्थान और एक सेटिंग की जरूरत थी ।
यहां दो विशाल जहाज फिट किए गए । हॉलीवुड फिल्मों के लिए बड़े पैमाने पर जहाज बनाने वाली इंटरनेशनल टीम ने माल्टा में दो जहाजों को तैयार किया । जिसका वजन 2 लाख टन बताया जा रहा है । टीम ने माल्टा में 45 दिनों की शूटिंग के दौरान अविश्वसनीय स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की ।