पिछले दिनों अपने घर मुंबई लौटीं अंतर्राष्ट्रीय आइकन प्रियंका चोपड़ा अब कौन सी बॉलीवुड फिल्म करेंगी, इस पर अखबारों में पहले ही काफी खबरें छायी रहीं। इसके बाद शोनाली बोस के प्रोजेक्ट और सलमान खान की अगली फिल्म 'भारत' में प्रियंका के किरदार को लेकर काफी चर्चा हुई। फिल्म 'भारत' छोड़ने की वजह से और अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई करने के मीडिया में आते रिपोर्ट्स के चलते फिर एक बार प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड हो रही हैं।
सलमान खान की फिल्म 'भारत' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर 'इन निक ऑफ टाइम' का जिक्र किया और सोशल मीडिया पर प्रियंका चर्चा का विषय हो गयी । 94 अंकों के साथ स्कोर ट्रेन्ड्स इंडिया चार्ट पर शीर्ष स्थान पर रहीं प्रियंका चोपड़ा देश की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री बन गई हैं।