आमिर खान और किरण राव भले ही शादी के 16 साल बाद 2021 में अलग हो गए हों, लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूजे के साथ बेहदर काम किया। एक इंटरव्यू के दौरान किरण ने अपने पूर्व पति आमिर को लेकर दिल की बात बताई, जिससे सुनने के बाद कोई भी दंग रह जाएगा।
बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भले ही एक-दूजे से अलग हो गए हों, लेकिन दोनों ने अलग होने के बाद भी एक साथ बेहतरीन काम किया है। हाल ही में करीना कपूर के साथ व्हाट वीमेन वांट पर बातचीत में किरण से पूछा गया कि उन्हें आमिर के बारे में क्या पसंद है, क्या नापसंद है और क्या बर्दाश्त है। इस पर किरण की प्रतिक्रिया सुनकर कोई भी हैरान जरूर हो जाएगा।
विज्ञापन
आमिर के बारे में किरण की राय
इंटरव्यू के दौरान किरण ने कहा, "जब उन्हें कोई चीज पसंद आती है, तो वे पूरी तरह से उसके पीछे लग जाते हैं। वे शौ प्रतिशत ईमानदार व्यक्ति हैं। अगर उन्हें कोई चीज पसंद नहीं आती, तो वह बोल देते हैं। वह वाकई उन सबसे बेहतरीन लोगों में से एक हैं जिनके साथ आप एक रचनात्मक व्यक्ति के तौर पर काम कर सकते हैं।"
आमिर की कौन सी बात किरण को नहीं पसंद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किरण ने बताया कि आमिर के बारे में वह क्या बमुश्किल बर्दाश्त करती हैं, ''मैं कहना चाहूंगी... वह कुछ विषयों पर लंबे-लंबे भाषण देते हैं। जैसे कभी-कभी तो कुछ चीजों के बारे में कुछ ज्यादा ही लंबा भाषण हो जाता है, जो मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।"
विज्ञापन
आमिर खान और किरण राव की मुलाकात 2001 में फिल्म लगान के सेट पर हुई थी, जहां किरण सहायक निर्देशक थीं। हालांकि, शुरू में उनके बीच कोई करीबी रिश्ता नहीं था, लेकिन बाद में आमिर ने बताया कि किरण के साथ एक फोन पर बातचीत ने उन्हें एहसास कराया कि वह उनसे बात करके कितने खुश हैं। 2002 में रीना दत्ता से आमिर की पहली शादी टूटने के बाद, वह और किरण करीब आ गए और आखिरकार 28 दिसंबर, 2005 को उन्होंने शादी कर ली थी। अपनी 16 साल की शादी के दौरान, उन्होंने कई व्यक्तिगत और पेशेवर अनुभव साझा किए, जिसमें 2011 में सरोगेसी के जरिए बेटे आजाद का जन्म भी शामिल है। जुलाई 2021 में, आमिर और किरण ने अपने तलाक की घोषणा की थी।