फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान प्रोडक्शन के इवेंट के बाद क्यों ट्रोल हुईं पूर्व पत्नी किरण राव? यूजर्स बोले- ‘किसी और ग्रह से उतरे…’

Sun, 14 Jun 2026 03:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Ex Wife Kiran Rao Get Trolled: शनिवार देर रात आमिर खान प्रोडक्शन के सिल्वर जुबली इवेंट में अभिनेता की पूर्व पत्नी किरण राव भी पहुंचीं। इस इवेंट से उनकी कुछ वीडियो वायरल हुए। एक खास बात के लिए अब सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जानिए, क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन
किरण राव अपने बेटे आजाद के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@dhaakaddd_ladkiiii
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार देर रात आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने के मौके पर मुंबई में एक खास इवेंट मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने रखा था। इस इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर, आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के कई कलाकार और उनके परिवार के लोग शामिल हुए। इवेंट में आमिर खान की दूसरी और पूर्व पत्नी किरण राव भी अपने बेटे आजाद के साथ आईं। किरण को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल किया। आखिर किस वजह से यह ट्रोलिंग हुई? यहां जानिए। 

किरण राव के अटपटे ड्रेसिंग सेंस पर उठे सवाल

विज्ञापन

इवेंट के वायरल वीडियो में किरण राव अपने बेटे आजाद के साथ नजर आईं। उन्होंने आमिर खान के खास इवेंट के लिए साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को ब्लाउज की बजाय ब्लैक टी-शर्ट के साथ पहना था। साड़ी भी अटपटे ढंग से पहनी थी। उनका पूरा लुक देखने में अजीब और अटपटा लग रहा था। किरण राव के ड्रेसिंग सेंस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको ट्रोल कर दिया।  
 

यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स 

विज्ञापन

किरण राव के अटपटे ड्रेसिंग सेंस को देखकर सोशल मीडिया ने उनके लुक पर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, ‘ये लोग किसी और ग्रह से उतरे हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘इनका सही है, कुछ भी पहन लो।’ एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘हम लोग ऐसा कुछ पहन लेते तो लोग हंसी उड़ाते।’ 
किरण राव की जहां कुछ लोगों ने ट्रोलिंग की, वहीं कुछ लोगों ने उनके लुक को पसंद किया। 



Trending Videos
विज्ञापन

किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
किरण राव करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं? 
साल 2024 में किरण राव ने फिल्म 'लापता लेडीज' निर्देशित की थी। यह फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर में बतौर ऑफिशियल एंट्री भी गई थी। किरण राव एक फिल्म 'बंटवारा' प्रोड्यूस कर रही हैं। इसमें सनी देओल लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें