आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान अब जल्द ही अपनी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' के साथ वापसी कर रहे हैं, जो उनकी 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी और इसे आमिर ने खुद प्रोड्यूस किया है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट और इसकी स्टार कास्ट से भी पर्दा उठाया जा चुका है। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी रिलीज की घोषणा के साथ कैप्शन में आमिर प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, 'प्यार, हंसी और खुशी का जश्न मनाती एक फिल्म।' फिल्म के पोस्टर के साथ ही आमिर खान के साथ 10 नए चेहरे नजर आए। इन 10 एक्टर्स में अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu: पवन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'हरि हर वीरा मल्लू' की शूटिंग-ट्रेलर को लेकर आई नई अपडेट