फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'धूम 3' की रिलीज में अटकेंगे रोड़े

Fri, 13 Dec 2013 02:57 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'धूम 3' पर भी अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 'गोलियों की रासलीलाःरामलीला' की तरह ये फिल्म्ा भी विवादों में फंसती दिख रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फिल्म के एक गाने के लिए खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की जा सकती है। फिल्म में आमिर खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माए गाने "मलंग" की हर ओर चर्चा है।

इस गीत को खूब पसंद भी किया जा रहा है। लेकिन सूत्रों के अनुसार एक खास कम्यूनिटी को इस गाने को लेकर आपत्ति है। ये कम्यूनिटी सूफी भावनाओं को आहत करने का आरोप गीत पर लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूफी गाने पर इस प्रकार का डांस उनको रास नहीं आ रहा है। कम्यूनिटी के प्रतिनिधिमंडल ने इस बारे में फिल्म निर्माता को चेतावनी भी दे दी है और अपना ऑब्जेक्शन भी उनको बता दिया है।

गीत को हटाने या फिर इसमें फेरबदल करने की कम्यूनिटी की मांग है। जिसे न मानने की सूरत में वह कोर्ट में इस गीत के खिलाफ याचिका दायर कर सकते हैं।

गाने को लेकर एफआईआर दर्ज कराने का मन भी कम्यूनिटी ने बना लिया है। अगर ऐसा होता है तो 'धूम3' के रिलीज की राह भी आसान नहीं रह जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें