फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी हुई बेटी तो पापा आमिर को सताने लगी चिंता

Wed, 18 Dec 2013 03:23 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान की बेटी बड़ी हो गई है। अब आमिर को उसके करियर की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


अभिनेता आमिर खान बेटी इरा के बॉलीवुड में कदम रखने से खुश होंगे, लेकिन वह कहते हैं कि उनका बच्चों पर अपना फैसला थोपने का कोई इरादा नहीं है। क्या आप अपनी बेटी के फिल्म जगत में शामिल होने से खुश होंगे?
विज्ञापन


इस सवाल पर आमिर ने आईएएनएस को बताया, "मैं पसंद करूंगा, लेकिन मुझे नहीं पता। मैं उनसे नहीं पूछता। हालांकि मैं उसके करियर को लेकर गंभीर जरूर हूं। "

आमिर को पूर्व पत्नी रीना से बेटा जुनैद और बेटी इरा हैं। उन्हें अपनी फिल्मकार पत्नी किरन राव से बेटा आजाद भी है।

48 वर्षीय 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने कहा, "वह जो करना चाहते हैं उन्हें वही करना चाहिए। मेरी या हममें से किसी की तरफ से कोई दबाव नहीं है। अगर वह फिल्मों में आना तय करते हैं तो मैं अपने सभी बच्चों का फिल्मोद्योग में प्रवेश पसंद करूंगा।"
विज्ञापन


जुनैद, आमिर खान प्रोडेक्शंस के बैनर तले फिल्मनिर्देशक राजकुमार हीरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीके' में उनकी सहायता कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें