जो लोग हॉल में सनी लियोनी को नहीं देखते उनके लिए टीवी पर सनी को देखने का सपना टूट सकता है।
मामला एक टीवी शो से जुड़ा हुआ है। सनी लियोन को कपिल ने अपने शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में आने से मना कर दिया है।
पढ़ें,बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस के लिए कैसा रहेगा साल 2014
सनी लियोन आजकल अपनी फ़िल्म 'जैक पॉट' के प्रोमोशन में व्यस्त है। इसी सिलसिले में वह 'बिग बॉस-7' में भी गई थी। जहाँ अरमान और तनीषा ने सनी से
दूरी बना कर रखी। वहीं अब खबर है कि कपिल ने तो सनी ने अपने शो में आने से ही मना कर दिया।
"कहते है कि भूतकाल में किये कर्म पीछा नहीं छोड़ते" ये कहावत सनी लियोन के साथ भी साक्षात हो रही है। भले ही वह बॉलीवुड की कुछ फ़िल्में हथियाने में
कामयाब हो गई हो, लेकिन अभी भी उन्हें इंडस्ट्री में पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया गया है।