फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ira Khan: पैपराजी को नजरअंदाज करना आमिर खान की लाडली इरा को पड़ा भारी, ट्रोल करते हुए लोग बोले- एक्टिंग देखो

Sat, 30 Jul 2022 01:46 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। बीते दिनों, इरा ने पैपराजी को नजरअंदाज किया था, जिसके बाद लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। 
विज्ञापन
पिता आमिर खान के साथ इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से सुर्खियों में हैं। लेकिन अभिनेता की बेटी इरा खान अपनी निजी जिंदगी की वजह से छाई रहती हैं। इरा फिटनेस एक्सपर्ट और कंसंल्टेंट नुपुर शिखरे के डेट कर रही हैं और वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, इरा कई बार लोगों के निशाने पर भी आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर आमिर खान की लाडली को उनके लुक्स की वजह से ट्रोल किया जाता है। वहीं, इस बार इरा पैपराजी को नजरअंदाज करने की वजह से लोगों की आलोचना झेल रही हैं। 

विज्ञापन

दरअसल, कुछ समय पहले इरा खान अपने बॉयफ्रेड नुपुर शिखरे के साथ स्पॉट हुईं। इरा हमेशा की तरह सिंपल लुक में थीं और इसी वजह से पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने लगे थे। हालांकि, इस मौके पर इरा खान पैपराजी को नजरअंदाज करते हुए आगे निकल गईं और सभी मीडियाकर्मी इरा को आवाज लगाते रह गए थे। इस मौके का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इरा द्वारा पैपराजी को नंजरअंदाज करना लोगों को बिल्कुल भी पसंद नही आया और इसी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।  
 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग कमेंट कर इरा खान को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कौन उनकी परवाह करता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत सारा एटीट्यूड।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'खुद ही बुलाती है रिपोटर्स, और एक्टिंग देखों। मुझे फर्क नहीं पड़ता।' एक यूजर ने इरा के लुक का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'बिकिनी गर्ल आज बिकिनी में नहीं है।' 

बीते दिनों इरा खान ने नुपुर के साथ दो तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में इरा के साथ उनकी दादी भी नजर आई थीं। तस्वीरों में तीनों मुस्कुराते हुए दिखे थे। तस्वीरों के साथ इरा ने कैप्शन लिखा था, 'रैंडम हैप्पी फोटो।' इन फोटोज ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। कई लोगों ने दावा किया कि इरा अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ जल्द ही शादी करने वाली हैं। इस पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें