फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल' को लेकर बॉलीवुड में हुई सबसे बड़ी गलती

Tue, 04 Jul 2017 04:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने रिलीज के साथ ही सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। खबर ये भी आई थी कि 'दंगल' सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2 हजार करोड़ रुपये कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है। लेकिन हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है। फिल्म के प्रवक्ता ने कहा है कि 'दंगल' ने अभी 2 हजार करोड़ का आंकड़ा नहीं छुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा हमने कई रिपोर्ट्स पढ़ी हैं जिनमें कहा गया है कि 'दंगल' ने 2 हजार करोड़ रुपये कमा लिए हैं। लेकिन सच ये है कि गुरुवार तक औपचारिक तौर पर दंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,864 करोड़ रुपये ही है। 

हालांकि हमे इस बात की खुशी है कि हमारी फिल्म इतनी कामयाब रही और जल्द ही 'दंगल' 2 हजार करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर प्रमुख भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें