आमिर खान की 'दंगल' ने शायद इंडिया में इतना धमाल नहीं मचाया है जितना कि फिल्म ने चीन में कमाल कर रही है। फिल्म को वहां रिलीज हुए केवल 15 दिन ही हुए हैं लेकिन इसकी कमाई भारत में फिल्म की कुल कमाई से भी काफी आगे निकल गई है।
चीन में फिल्म की कमाई 543 करोड़ हो गई है। इसके साथ ही इसकी कुल कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने 1,309 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म विश्लेषक रमेश बाला ने ट्वीट कर फिल्म का कलेक्शन बताया। उन्होंने लिखा कि 'दंगल' पहली फिल्म बन गई है जिसने विदेश में सिंगल मार्केट में इतना अच्छा बिजनेस किया है। 'दंगल' ने सिर्फ यही रिकॉर्ड नहीं कायम किया है, बल्कि फिल्म चीन में इतना कमाई करने वाली पहली नॉन-हॉलीवुड फिल्म भी बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड जापानी फिल्म 'किमि नो ना वा' के पास था।
#Dangal 's #China Gross ₹ 543.37 Crs > it's #India Gross - ₹ 542.34 Crs.. 1st Indian Biggie to outperform domestic in a single overseas mkt!
— Ramesh Bala (@rameshlaus) May 19, 2017
. @aamir_khan 's #Dangal @ WW BO Till May 19th:#China - ₹ 543 Cr#India - ₹ 542 Cr#Taiwan - ₹ 22 Cr
ROW - ₹ 202 Cr
Tot - ₹ 1,309 Crs
— Ramesh Bala (@rameshlaus) May 19, 2017
आमिर खान को चीन में काफी पसंद किया जाता है। उन्हें वहां 'अंकल खान' के नाम से पुकारा जाता है। चीन में 'दंगल' लगभग नौ हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था। कहा जा रहा है कि इस वीकेंड भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।
#Dangal is expected to do huge this weekend in #China.. Will close-in with #Baahubali2 's WW Gross after this weekend..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) May 20, 2017