फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाफ गर्लफ्रेंड' के आगे कमजोर रही 'हिंदी मीडियम', पहले दिन कमाए इतने करोड़

Sat, 20 May 2017 12:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'हाफ गर्लफ्रेंड' फिल्म
विज्ञापन
इस शुक्रवार बॉक्स आफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। अर्जुन और श्रद्धा कपूर की 'हाफ गर्लफ्रेंड' और इरफान खान की 'हिंदी मीडियम' इस बार बड़े पर्दे पर आमने-सामने थीं। दोनों ही फिल्मों में बड़ी स्टार कास्ट थी और सभी को मालूम था कि इस टक्कर का नुकसान किसी न किसी फिल्म को तो उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस बार का नुकसान हुआ है इरफान और सबा कमर की फिल्म 'हिंदी मीडियम' को। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को खूब पसंद किया गया था मगर फिर भी फिल्म को ज्यादा दर्शक नसीब नहीं हुए। फिल्म की पहले दिन की कमाई केवल 2.81 करोड़ रही।
  #HindiMedium Fri ₹ 2.81 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) May 20, 2017


वहीं कमाई के मामले में 'हाफ गर्लफ्रेंड' इससे काफी आगे है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने पहले दिन 10.27 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म में अर्जुन और श्रद्धा की फ्रेश जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं लेकिन इनकी केमेस्ट्री देख कर बिलकुल ऐसा नहीं लगता।
विज्ञापन

  #HalfGirlfriend has a STRONG START... Fri ₹ 10.27 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) May 20, 2017


'हाफ गर्लफ्रेंड' की कमाई देख लगता है कि ये फिल्म शायद 'बाहुबली' के बवंडर से निकलने में कामयाब हो जाएगी। पिछले हफ्ते आई फिल्में 'सरकार 3' और 'मेरी प्यारी बिंदू' अपनी कमजोर कहानी और 'बाहुबली' की दीवानगी के चलते कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें