फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान ने दंगल गर्ल की इस तरह की हौसला अफजाई, बोले कोई परेशान करे तो धोबी पछाड़ मार दीजियेगा

Tue, 23 Jul 2019 08:11 PM IST
anand anand मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
Aamir Khan, Babita Phogat - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
रियल लाइफ दंगल गर्ल बबीता फोगाट इन दिनों फिल्मी जगत के सुल्तान सलमान खान के टीवी रियेलिटी शो नच बलिए में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में आने को लेकर काफी चर्चा में हैं। बबीता फोगाट इस शो में अपने बॉयफ्रेंड और होने वाले पति विवेक सुहाग के साथ इस डांस रिएलिटी शो यानी 'नच बलिए सीजन 9' के डांस फ्लोर पर नजर आएंगी। ऐसे में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अलग ही अंदाज में बबीता और विवेक को बधाई दी है।  
विज्ञापन


पूरे देश को गर्व महसूस कराने वाली पहलवान बबीता फोगाट के लिए आमिर खान ने एक वीडियो में मैसेज दिया है। इसमें वह बबीता को 'नच बलिए 9' के लिए मजाकिया अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं। आमिर खान इस वीडियो में कह रहे हैं, "बबीता जी, मैंने सुना है कि आप और विवेक नच बलिए डांस कॉम्पिटीशन में हिस्सा ले रहे हैं। देखिए, आप जो भी काम उठाते हैं, उसमें बेस्ट ही करती हैं। मुझे पूरा यकीन है कि आप और विवेक हम सबको सपप्राइज करेंगे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। अगर कुछ ज्यादा तकलीफ हो या आपके कॉम्पिटिटर्स आपसे आगे निकल जाएं तो तो आप 2-4 धोबी पछाड़ मार दीजिएगा।"

फिल्म दंगल में आप सभी बबिता और उनकी बड़ी बहन गीता की असली कहानी पहले ही देख चुके हैं। फिल्म दंगल साल 2016 में रिलीज़ हुई थी, जो अभी तक हिन्दी फिल्मी दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी साबित हुई थी। फिल्म में गीता का किरदार फातिमा सना शेख ने और बबीता का किरदार सान्या मल्होत्रा ने निभाया था। इनके पति महावीर फोगाट के किरदार में खुद आमिर खान नज़र आए थे। वहीं इन दिनों आमिर फिल्म लाल सिंह चढ्ढा पर काम कर रहे हैं, जोकी एक अमरीकी फिल्म फॉरेस्ट गम्प का रीमेक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें