सलमान खान की रेप पीड़ित महिला की तुलना अपनी थकान से करने वाले बयान पर अब मि. परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सलमान का यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील था। आमिर ने यह बयान मुंबई में अपनी फिल्म 'दंगल' के पोस्टर रिलीज के मौके पर सलमान की टिप्पणी पर पूछे गए एक सवाल के जबाब में दिया।
संवाददाताओं ने आमिर से जब यह पूछा कि क्या उन्हें भी लगता है कि सलमान उनसे भी बड़े स्टार हैं तो आमिर ने कहा, 'सलमान जब आते हैं तो लगता है कि सुपरस्टार आ रहा है, मैं आता हूं तो लगता है वेटर आ रहा है।' हालांकि यह कहने के तुरंत बाद आमिर को अपनी जबान फिसलने का अंदेशा हो गया और उन्होंने अपने शब्द चयन पर मांफी मांगी। आमिर ने कहा, ' मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए क्योंकि वेटर बहुत अच्छे लोग होते हैं। मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था।