रमेश तौरानी ने शेयर की स्टोरी
फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी आमिर को विश करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपनी और आमिर की नेटफ्लिक्स के इवेंट में ली गई फोटो शेयर की। साथ ही उनके लिए लिखा 'हैप्पी बर्थ डे, डियर आमिर खान आपका दिन और साल अच्छा जाए।'
जैकी श्रॉफ ने किया आमिर को विश
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने आमिर को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर की। उन्होंने आमिर की तस्वीर के साथ अपने अंदाज में उन्हें भिडू कहा और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने साझा की तस्वीर
फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने आमिर की तस्वीर शेयर कर एक्टर को बर्थ डे विश किया। फोटो में जहां एक तरफ आमिर खड़े हैं वहीं बीच में सिद्धार्थ खुद खड़े हैं। साथ ही आमिर के बेटे जुनैद खान भी मौजूद हैं।
आरएस प्रसन्ना ने कहा आमिर को शुक्रिया
डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना ने आमिर के जन्मदिन पर भावुक पोस्ट कर बधाईयां दी। उन्होंने कहा 'आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाईयां, आपकी वजह से मेरा सिनेमा के लिए प्यार और भरोसा वापस लौटा। साथ ही आपको हर खुशी मिले, साथ ही हमें भी हमेशा जवान रहना सिखाएं।'
सायरा बानो ने लिखा आमिर के लिए नोट
मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने भी आमिर पर उनके जन्मदिन पर जमकर प्यार लुटाया। एक्ट्रेस ने आमिर और दिलीप साहब की पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए
लिखा ,'कुछ ही दिन पहले आमिर खान गौरी के साथ मेरे घर आए थे। उस दिन मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ।
काजोल ने किया विश
अभिनेत्री काजोल ने भी आमिर खान को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही एक्टर के साथ फोटो पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की।
गजराज राव ने कहा धन्यवाद
एक्टर गजराज राव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आमिर खान को उनके जन्मदिन को विश किया। अपने एक वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे, आपका खुशी देने और प्रेरणा देने के लिए शुक्रिया'