फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan on Love Jihad: लव जिहाद के आरोपों पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘हमारा परिवार सबको अपनाने वाला है’

Wed, 15 Jul 2026 09:41 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Marriage Controversy: बीते दिनों आमिर खान ने 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की, जिसके बाद से ही उनके कई लोग उनके खिलाफ खड़े हो गए और इसे लव जिहाद का नाम देने लगे। अब इस पूरे मामले पर खुद आमिर खान का बयान सामने आया है। 

विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी है। शादी के बाद से ही कई राजनेता और धार्मिक संगठन के लोग उनके खिलाफ खड़े हो गए, और इसे लव जिहाद बताने लगे।

विज्ञापन

यहां तक की मंगलवार को मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती, मौलाना इफ्राहिम हुसैन ने आमिर की गौरी से शादी पर आपत्ति जताई और उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया। अब इस पूरे मामले पर आमिर का बयान भी सामने आ गया है। 

आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : इंस्टाग्राम

आरोपों पर क्या बोले आमिर खान? 
एक इंटरव्यू में आमिर खान ने इस मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में अलग-अलग धर्मों में शादियां हुई हैं, लेकिन इनमें कभी भी धर्म बदलने की बात नहीं आई।

रेडिफ को दिए इंटरव्यू में आमिर ने लव जिहाद के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा, ‘सच्चाई ये है कि हमारा परिवार बहुत खुला और सबको अपनाने वाला है। मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवार में हुई है। मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। मेरे कजिन मंसूर की शादी एक क्रिश्चियन से हुई है।’

गौरी स्प्रैट, आमिर खान - फोटो : PTI

धर्म बदलने पर आमिर का बयान
उन्होंने आगे कहा, ‘न तो गौरी स्प्रैट, किरण राव और न ही रीना दत्ता ने अपना धर्म बदला, क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज थीं। गौरी तो हिंदू भी नहीं हैं, वो क्रिश्चियन हैं, और वो भी प्रैक्टिस करने वाली क्रिश्चियन नहीं हैं। समय के साथ जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है।’

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: लाखों में पहुंची ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, जानें ‘धमाल 4’ का कलेक्शन

विज्ञापन

आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर ने कीं तीन शादियां 
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जो 1986 से 2002 तक चली थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी फिल्ममेकर किरण राव से की थी, जो 2005 से 2021 तक चली थी। अब आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा में मौजूद अपने घर पर एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह उनकी तीसरी शादी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें