प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
निक ने किया था पहला मैसेज
निक ने बताया कि उन्होंने प्रियंका को मैसेज तब किया जब केविन ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने प्रियंका का शो क्वांटिको देखा है। निक ने कहा कि उन्होंने शो नहीं देखा था, लेकिन उसी समय उन्होंने एक बिलबोर्ड पर प्रियंका को देखा, जो इस सीरीज को प्रमोट कर रही थीं।
इसके बाद निक ने प्रियंका को पहला मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था, ‘हैलो, मैंने कुछ लोगों से सुना है कि हमें मिलना चाहिए। मुझे भी उनकी बात सही लगती है। क्या आप जल्द ही LA आने वाली हैं?’ प्रियंका ने जवाब दिया, ‘हैय, ग्राहम ने आपके बारे में मुझे काफी कुछ बताया है। चलिए हम टेक्स्ट पर बात करते हैं। वो ज्यादा प्राइवेट रहेगा, क्योंकि मेरी टीम भी इसे देख सकती है।’
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: लाखों में पहुंची ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, जानें ‘धमाल 4’ का कलेक्शन
जब पॉडकास्ट में ये मैसेज पढ़े गए, तो निक और प्रियंका दोनों थोड़ा शर्माते हुए हंसने लगे। दोनों ने इस पल को काफी मजेदार तरीके से एन्जॉय किया, जबकि जो और केविन ने इसे एक्ट करके और भी दिलचस्प बना दिया।