फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

’क्या मुझे पागल कुत्ते ने काटा है?’, ‘सीक्रेट डायरेक्टिंग’ की अफवाहों पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

Sat, 16 May 2026 04:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan: कई बार ऐसा कहा जाता है कि आमिर खान फिल्मों को पर्दे के पीछे से खुद डायरेक्ट करते हैं। अब इस मामले पर खुद एक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान को बॉलीवुड का ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहा जाता है। फिल्मों में उनकी गहरी दिलचस्पी और हर छोटी-बड़ी चीज पर ध्यान देने की आदत की वजह से अक्सर ऐसी अफवाहें उड़ती रही हैं कि वह अपनी फिल्मों को पर्दे के पीछे से खुद डायरेक्ट करते हैं। लेकिन अब आमिर खान ने इन सभी खबरों पर खुलकर जवाब दिया है।

विज्ञापन


‘घोस्ट डायरेक्टिंग’ पर क्या बोले एक्टर?
हाल ही में स्क्रीन एकेडमी इवेंट के दौरान आमिर खान ने साफ कहा कि अपने 38 साल के करियर में उन्होंने सिर्फ एक ही फिल्म डायरेक्ट की है और वह ‘तारे जमीन पर’ है। बाकी फिल्मों को लेकर जो ‘घोस्ट डायरेक्टिंग’ की बातें होती हैं, वह पूरी तरह गलत हैं।
 

आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्या मुझे पागल कुत्ते ने काटा है?
आमिर ने कहा, ‘मीडिया ने हमेशा कहा कि मैं फिल्मों को पर्दे के पीछे से डायरेक्ट करता हूं। लेकिन ऐसा क्यों करूंगा मैं? अगर मैं इतना अच्छा काम कर रहा हूं तो किसी और का नाम क्यों दूंगा? क्या मुझे पागल कुत्ते ने काटा है?’

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने करियर में कई शानदार डायरेक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला, जिनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा। आमिर का मानना है कि हर निर्देशक अपनी अलग सोच और स्टाइल लेकर आता है और यही वजह है कि उनकी फिल्में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग दिखाई देती हैं।

ये भी पढ़ें- Kartavya Movie Review: डार्क क्राइम ड्रामा पसंद है? तो जान लीजिए कैसी है ‘कर्तव्य’ | Saif Ali Khan

आमिर ने उदाहरण देते हुए कहा कि ‘लगान’, ‘रंग दे बसंती’, ‘सरफरोश’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों का अंदाज और कहानी अलग-अलग है, क्योंकि हर फिल्म के पीछे अलग निर्देशक की सोच थी।

तारे जमीन पर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों की सफलता पूरी टीम की मेहनत होती है 
उन्होंने यह भी कहा कि फिल्मों की सफलता सिर्फ एक इंसान की नहीं होती, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का नतीजा होती है। आमिर ने बताया कि उन्होंने ‘तलाश’, ‘रंग दे बसंती’ या ‘तारे जमीन पर’ की कहानी नहीं लिखी थी। उन्हें बस ये कहानियां पसंद आईं और वह उनका हिस्सा बनना चाहते थे।

विज्ञापन

फिल्म ‘3 इडियट्स’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
आमिर खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान आखिरी बार ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे। आने वाले समय में वह राजकुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल में दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें