जॉन ने शेखर कपूर का जताया आभार
जॉन अब्राहम ने भी शेखर कपूर की इस पोस्ट को पढ़ा और तुरंत ही इस पर रिप्लाय भी किया। जॉन ने लिखा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद शेखर कपूर सर। आपके शब्दों और प्रोत्साहन से मैं सचमुच अभिभूत हूं।
ऐसे व्यक्ति से, जिसने न केवल कहानी कहने के तरीके को नया रूप दिया, बल्कि दुनिया के सामने बॉन्ड के रूप में डेनियल क्रेग को देखने से पहले ही उन्हें पहचानने की क्षमता भी दिखाई। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। बॉन्ड की बात करें तो, मैं अभी से अपनी मार्टिनी ऑर्डर करने की प्रैक्टिस शुरू कर दूंगा। शेकन, नॉट स्टर्ड।’
जॉन की पाइपलाइन में हैं कई बड़ी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म में नजर आएंगे। यह पुलिस अधिकारी राकेश मारिया की बायोपिक है, जिसमें जॉन पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे। इसके अलावा वो ‘फोर्स 3’ की भी शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।