फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दे पर फिर लौटेगी राजू, रैंचो और फरहान की तिकड़ी? 15 साल बाद आएगा '3 इडियट्स' का सीक्वल, स्क्रिप्ट हुई लॉक

Mon, 08 Dec 2025 08:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

3 Idiots sequel: साल 2009 में आई फिल्म '3 इडियट्स' को दर्शक आज भी पसंद करते हैं। इस कल्ट क्लासिक फिल्म के सीक्वल की दर्शक काफी वक्त से डिमांड कर रहे हैं। जल्द ही उनका इंतजार पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
'3 इडियट्स' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल पर अपडेट आया है। इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर जो खबर आई है, उसे सुन दर्शक खुशी से झूम उठेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 साल बाद राजकुमार हिरानी इस फिल्म के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। यह उन दर्शकों के लिए तो यकीनन खास खबर है, जो लंबे वक्त से '3 इडियट्स' के सीक्वल के लिए बेताब हैं। 

विज्ञापन

फिल्म की स्क्रिप्ट हुई लॉक!
बता दें कि यह फिल्म तीन इंजीनियर्स की कहानी पर आधारित है। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी नजर आए। इनके अलावा करीना कपूर भी फिल्म में लीड रोल में दिखीं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'राजकुमार हिरानी '3 इडियट्स 2' लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है। पूरी टीम सीक्वल को लेकर उत्साहित है। 
विज्ञापन

कॉमेडी और इमोशंस के साथ मिलेगा मैसेज
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का सीक्वल भी पहले पार्ट की तरह ही मैजिकल होगा। फिल्म का दूसरे पार्ट में दर्शकों को इमोशंस और कॉमेडी के साथ कोई शानदार मैसेज मिलेगा। दूसरे पार्ट में आमिर खान, माधवन और शरमन जोशी के अलावा करीना कपूर भी नजर आ सकती हैं। यानी 15 साल बाद फिर आमिर खान और करीना कपूर पर्दे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने के संकेत हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

'एक फरिश्ता ऐसा ही करता है', रणवीर सिंह को लेकर सारा अर्जुन ने क्यों लिखी ऐसी बात? जानें

राजकुमार हिरानी ने होल्ड की दादा साहेब फाल्के की बायोपिक
फिल्म '3 इडियट्स' के निर्देशक राजकुमार हिरानी लंबे वक्त से सीक्वल लाने पर विचार कर रहे हैं। फिर वे दादा साहेब फाल्के की बायोपिक बनाने की योजना बनाने लगे। हालांकि, अब उन्होंने बायोपिक को होल्ड कर दिया है, ऐसे में वे '3 इडियट्स 2' पर काम शुरू कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें