समारोह शामिल हो सकते हैं करीबी लोग
खबरों के अनुसार, आमिर की शादी एक निजी और करीबी लोगों के बीच होने वाला कार्यक्रम होगा। बताया जा रहा है कि यह समारोह आमिर के घर पर होगा और इसमें परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल होंगे। मेहमानों की कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि शाहरुख खान और सलमान खान इसमें शामिल हो सकते हैं।
जल्दबाजी में नहीं थे आमिर
दिलचस्प बात यह है कि आमिर ने पहले कहा था कि शादी को लेकर वह जल्दी में नहीं हैं। हालांकि, हाल ही में उन्होंने बताया कि वह और गौरी दोनों अब अपने रिश्ते को औपचारिक रूप देने के लिए तैयार महसूस कर रहे हैं।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट
- फोटो : सोशल मीडिया