पोस्टर को यशराज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। विजय कृष्णा आचार्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में होंगे। हॉलीवुड की 'पायरेट्स ऑफ कैरेबियन' की तर्ज पर बॉलीवुड में अपनी तरह की पहली भव्यतम फिल्म लाने का दावा किया गया है। जिसका अंदाजा फिल्म देखने के बाद ही लगाया जा सकेगा।
अपने लोकेशन और वीएफएक्स की वजह से फिल्म का बजट 210 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म को न केवल हिंदी बल्कि तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को यशराज बैनर 3डी और आईमैक्स में भी रिलीज करेगा। इसमें आमिर और कटरीना दूसरी बार साथ-साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों को 'धूम 3' में देखा गया था ।