आरोपों के बाद साजिद ने हाउसफुल 4 का निर्देशन छोड़ दिया है। फिल्म में रितेश के साथ अक्षय कुमार और बॉबी देओल भी काम कर रहे थे। रितेश ने अपने ट्ववीटर पर कहा- 'विभिन्न क्षेत्रों में उत्पीड़न की घटनाओं की खबर सुनने और पढ़ने के बाद बेहद परेशान हूं। मुझे लगता है कि महिलाओं की आपबीती को साझा करने के लिए यह एक बेहतर तरीका है। सभी को सुनने की जरूरत है न कि उन्हें जज करने की। मैं आज उनके साथ खड़ा हूं। #MeToo'
#MeToo' में साजिद का नाम आने के बाद फिल्म के मुख्य अभिनेता ने अक्षय कुमार ने शुक्रवार को शूटिंग को होल्ड पर डालने की करने की घोषणा कर दी थी। अक्की ने ट्विटर पर लिखा, "मैं कल रात भारत वापिस आया और सभी खबरों को पढ़कर बहुत परेशान हुआ। मैंने हाउसफुल 4 के निर्माता से आगे की जांच तक शूटिंग रद्द करने का अनुरोध किया है। यह ऐसा मामला है जिसपर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। मैं किसी भी अपराधी के साथ काम नहीं करूंगा और जो लोग उत्पीड़न के अधीन हैं, उन्हें सुनना चाहिए और न्याय के लायक होना चाहिए।"
बता दें कि इस फिल्म में नाना पाटेकर भी शामिल थे जो तनुश्री दत्ता द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले पहले सेलिब्रिटी थे। नाना ने आरोपों का खंडन किया है और एफआरआई के बाद जांच जारी है। वहीं हाउसफुल 4 के निर्माताओं ने नाना पाटेकर को भी फिल्म से निकालने का फैसला किया है। नडियादवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन हाउस के नजदीक सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया, "उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण नाना पाटेकर को फिल्म से हटा दिया गया है।