बीते कुछ समय से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इनकी शादीशुदा जिंदगी की अनबन कोर्ट तक पहुंच गई है। एक तरफ आलिया ने नवाज पर तमाम आरोप लगाए हैं, वहीं नवाजुद्दीन का कहना है कि वह किसी भी हाल में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान नहीं चाहते। बच्चों के भविष्य की खातिर अदालत भी दोनों के बीच सुलह का रास्ता निकाल रही है। इस बीच आलिया सिद्दीकी ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
अलगाव पर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान आलिया ने मौजूदा हालातों पर बात की। इस दौरान उन्होंने सेपरेशन की शर्तों की स्थिति का भी खुलासा किया। आलिया ने कहा, 'मेरे बच्चे अच्छे हैं, खुश हैं। हम फिलहाल दुबई में हैं, क्योंकि कोर्ट ने नवाजुद्दीन की इस बात पर सहमति जताई कि उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। कोर्ट ने नवाज को हमारे सभी मसलों को क्लियर करने का ऑर्डर दिया है। हालांकि, इसके लिए नवाज के सामने एक शर्त रखी गई है कि उन्हें दुबई में हर चीज का ध्यान रखना होगा और बच्चों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। नवाजुद्दीन ने भी अदालती आदेशों पर काम किया है, इसलिए मैं बच्चों के साथ दुबई आई हूं।'
Garmi Review: तिग्मांशु धूलिया की इलाहाबाद वापसी का क्या रहा हासिल, पढ़िए वेब सीरीज ‘गर्मी’ का रिव्यू
बोलीं- बैठकर निकालेंगे हल
आलिया सिद्दीकी ने यहा भी कहा कि, 'दुबई में रहना आसान हीं है, क्योंकि वहां तमाम आर्थिक मसले और अन्य चीजें हैं। मगर, कोर्ट ने एक फैसला बहुत अच्छा लिया है कि नवाजुद्दीन को अपने सारे फर्ज पूरे करने होंगे और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम लोग अच्छी कंडीशन में रहें। फिलहाल सभी समस्याएं दूर हो गई हैं।' आलिया ने आगे बताया कि 'कोर्ट ने फैसला बच्चों के ऊपर भी छोड़ दिया है, वे चाहें तो दुबई रहें या इंडिया। लेकिन, पहले वे दुबई में अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। पहले हम लोग तीन महीने दुबई रहेंगे, उसके बाद तय करेंगे कि आगे कहां रहना है।'
Disha Patani Video: गंगा आरती के दौरान दिशा पाटनी से हो गई ऐसी चूक, जमकर हो रहीं ट्रोल
नवाजुद्दीन ने दूर की सारी समस्याएं
नवाजुद्दीन संग अपने रिलेशन पर आलिया ने कहा, 'मैंने तलाक की अर्जी दे दी है, लेकिन उससे पहले इस पर बातचीत करनी जरूरी है। कोर्ट ने हमें चीजें ठीक करने को कहा है। हम और नवाजुद्दीन साथ बैठकर इस मसले का हल निकालेंगे, कोर्ट का भी यही कहना है।' आलिया ने यह भी कहा कि उन्हें फिलहाल नवाजुद्दीन से कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि उन्होंने वह सभी परेशानियां दूर कर दी हैं, जो बच्चे फेस कर रहे थे। अब बच्चे भी खुश हैं।
Pathaan: ईद के मौके फिर रिलीज हुई शाहरुख की 'पठान', सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' को देगी टक्कर?