दिल्ली प्रीमियर की जानकारी
‘आखिरी सवाल’ के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज से पहले बुधवार 13 मई को दिल्ली में एक भव्य प्रीमियर आयोजित किया है। इसके प्रीमियर में फिल्म की स्टार कास्ट के अलावा कई राजनीतिक नेता और बड़े अधिकारी शामिल होने वाले हैं। संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती और फिल्म के बाकी कलाकार भी इस प्रीमियर में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम कहां होगा, यह अभी घोषित नहीं किया गया है।
ट्रेलर की प्रतिक्रिया
फिल्म 'आखिरी सवाल' का ट्रेलर 8 मई को जारी किया गया था। पहले सेंसर बोर्ड की मंजूरी में देरी हुई थी, लेकिन अब ट्रेलर को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। सोशल मीडिया पर यह काफी वायरल हो रहा है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं।
‘आखिरी सवाल’ में क्या है खास?
कथित तौर पर ‘आखिरी सवाल’ फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास पर आधारित है। इसमें महात्मा गांधी की हत्या और 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस जैसे संवेदनशील मुद्दों को दिखाया गया है। फिल्म की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह भारतीय सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) में उपलब्ध होने वाली पहली हिंदी फीचर फिल्म है। इससे सुनने में अक्षम लोगों को भी फिल्म देखने का मौका मिलेगा।
‘आखिरी सवाल’ की कास्ट और रिलीज
- फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता) ने किया है
- फिल्म के निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं
- कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है
- बाकी कलाकारों में समीरा रेड्डी, अमित साध, नीटू चंद्रा, तृषा चौधरी, मयूर बंसीवाल, मृणाल कुलकर्णी जैसे कलाकार हैं
- ‘आखिरी सवाल’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
यह भी पढ़ें: Peddi Trailer: राम चरण-जान्हवी की 'पेद्दी' का ट्रेलर कब होगा रिलीज? निर्माताओं ने जारी किया दमदार नया पोस्टर