फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य पंचोली सलमान से नाराज, कहा 'मेरे बेटे का करियर खराब कर दिया'

विज्ञापन
विज्ञापन
यह खबर सलमान खान के प्रशंसकों को चौंका सकती है क्योंकि इसमें सलमान के लिए हवन करते हाथ जले वाली स्थिति सामने है। दो महीने पहले तक ऐक्टर आदित्य पंचोली इस बात के लिए सलमान की तारीफ करते नहीं थक रहे थे कि इस ऐक्टर-प्रोड्यूसर ने उनके बेटे सूरज को फिल्मों में लॉन्च किया है।
विज्ञापन


अब बताया जा रहा है कि गुस्सैल पंचोली इस दबंग से नाराज हो गए हैं। इंडस्ट्री में चर्चा है कि फिल्म हीरो के फ्लॉप होने के बाद आदित्य का आपा ठिकाने पर नहीं है। बॉक्स ऑफस पर बेटे की नाकाम शुरुआत ने आदित्य को न केवल निराश बल्कि नाराज कर दिया है।

इन चर्चाओं की मानें तो आदित्य को लगता है कि सलमान चाहते तो उनके बेटे को हीरो जैसी फ्लॉप फिल्म के बजाय किसी और अच्छी कहानी के साथ कामयाब लॉन्चिंग दे सकते थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आगे से सलमान को सूरज के करियर से दूर रखेंगे

आदित्य ने तय किया है कि भविष्य में वह सलमान को सूरज के करिअर में बिल्कुल हस्तक्षेप नहीं करने देंगे। आदित्य को विश्वास है कि उनका बेटा इतना समझदार है कि अपना अच्छा-बुरा समझता है और बॉक्स ऑफिस नाकामी के बाद भी तमाम परिस्थितियों को खुद ही संभाल सकता है।

सलमान ने सूरज और आथिया को लेकर फिल्म 'हीरो' में मेहनत तो काफी की थी, लेकिन नतीजे उनके हिसाब से नहीं आए। अब देखना यह है कि सलमान अपने एहसान के इस बदले पर कब तक चुप्पी साधे रहते हैं। या फिर दबंग भी कुछ खरी खरी सुना देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें