11 नवंबर 2023 की रात बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की दिवाली पार्टी में जहां कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं, वहीं एक शख्स जिसने सबका ध्यान खींचा, वह थे आदर जैन। सोशल मीडिया पर आदर जैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ मिस्ट्री गर्ल हाथों में हाथ डाले पार्टी में एंट्री करती नजर आ रही हैं। लोगों का कहना है कि ये आदर जैन की नई गर्लफ्रेंड है।
हालांकि, वीडियो ने सभी को सरप्राइज कर दिया है कि क्या तारा सुतारिया द्वारा अपने ब्रेकअप की पुष्टि के कुछ दिनों बाद आदर जैन को एक नया प्यार मिल गया है। आदर और मिस्ट्री गर्ल हाथों में हाथ डालकर करीना के घर की ओर बढ़े। इस दौरान आदर एक ब्लैक कुर्ता और व्हाइट पायजामा में थे, जबकि मिस्ट्री गर्ल एक शिमरी क्रीम कलर के को-ऑर्ड सेट में थीं, जिन्होंने चोकर नेकलेस और मैचिंग हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। दोनों ने साथ में पैपराजी के सामने खूब पोज देते देखा गया। अभी तक आदर जैन की नई गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। ये लड़की कौन है इसे लेकर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आदर जैन को आखिरी बार एक विलेन रिटर्न्स (2022) में देखा गया था। एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अपूर्वा को लेकर तो सुर्खियों में हैं। साथ ही उनका नाम कार्तिक आर्यन के साथ भी जोड़ा जा रहा है। न्यूज 18 से बात करते हुए तारा सुतारिया ने हाल ही में खुलासा किया कि वे फिलहाल किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं। जब उनसे डेटिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं।
यह भी पढ़ें: फिल्म का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, रजनीकांत ने खेल और धर्म को मिलाने पर उठाई आवाज