शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लगीं आलेखा
आदर ने प्यार से किया किस
शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा एक-दूसरे से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा था। जब वे कैमरे के लिए पोज दे रहे थे तो उनके चेहरे पर दिख रही खुशी ने सभी का ध्यान खूब आकर्षित किया। इस दौरान आदर ने आलेखा के माथे पर प्यार से किस भी किया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग जोश में आकर तालियां बजाने लगे। इस प्यार भरे इशारे ने शादी की खुशियों को और भी खास बना दिया।
इस सितारों ने की शादी में शिरकत
यह भव्य शादी बॉलीवुड के कई सितारों से सजी थी। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, आकाश अंबानी, अनिल अंबानी, बोनी कपूर, निखिल नंदा और अगस्त्य नंदा जैसे बड़े नाम इस समारोह में शामिल हुए थे।
2023 में आदर ने किया था प्यार का इजहार
आदर और आलेखा की प्रेम कहानी की शुरुआत पिछले साल हुई थी। उन्होंने सितंबर 2023 में समुद्र के किनारे आलेखा को प्रपोज किया था। नवंबर 2023 में आदर ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर आधिकारिक रूप से घोषित किया और आलेखा को “मेरी जिंदगी की रोशनी” कहकर अपने प्यार का इजहार किया।
इन फिल्मों में काम कर चुके हैं आदर
आलेखा से पहले आदर बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ रिश्ते में थे। दोनों ने अगस्त 2020 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक किया था, लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया था। आदर ने 2017 में 'कैदी बैंड' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'हैलो चार्ली' फिल्म में नजर आए थे।
संबंधित वीडियो