फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी धरती पर ए आर रहमान ने बजाया डंका, वॉशिंगटन में मिला यह सम्मान; सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

Thu, 25 Jun 2026 05:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

A R Rahman: ए आर रहमान की अवॉर्ड्स की लिस्ट में एक और अवॉर्ड जुड़ गया है। उन्हें यह अवॉर्ड अमेरिका के वॉशिंगटन में मिला है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
विज्ञापन
फिल्ममेकर पीटर जैक्सन, ए आर रहमान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ए आर रहमान अक्सर अपने संगीत से दर्शकों को हैरान करते हैं। उनके संगीत को देश ही नहीं विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है। यही वजह है कि उन्हें ऑस्कर मिला है। म्यूजिक कंपोजर को अब एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें अमेरिका के वॉशिंगटन में एक समारोह में 'अकादमी ऑफ अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

ए आर रहमान - फोटो : एक्स
एक्स पर दी जानकारी
म्यूजिक के उस्ताद रहमान ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने मशहूर फिल्ममेकर पीटर जैक्सन से मिले 'गोल्डन प्लेट अवॉर्ड' की तस्वीरें शेयर कीं। ए आर रहमान ने लिखा 'आज शाम 'अकादमी ऑफ अचीवमेंट अवॉर्ड' पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'

ए आर रहमान - फोटो : एक्स
क्या है 'अकादमी ऑफ अचीवमेंट'?
'अकादमी ऑफ अचीवमेंट' वॉशिंगटन में स्थित एक नॉन-प्रॉफिट संस्था है, जो कला, विज्ञान, बिजनेस और जनसेवा जैसे क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करती है।

यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: सीएम विजय ने 300 बसों को दिखाई हरी झंडी, सफर के दौरान किया ऐसा काम कि वीडियो हो गया वायरल
 

ए आर रहमान - फोटो : एक्स
इन फिल्मों को दिया म्यूजिक
59 साल के रहमान भारत के सबसे मशहूर म्यूजिक कंपोजर में से एक माने जाते हैं। उनका करियर तीन दशकों से ज्यादा लंबा है और उन्होंने भारतीय और इंटरनेशनल सिनेमा में काम किया है।
उन्होंने 'बॉम्बे', 'रोजा', 'ताल', 'लगान', 'रंग दे बसंती', 'गुरु', 'जोधा अकबर', 'रॉकस्टार', 'हाईवे', 'तमाशा' और हाल ही में 'मैं वापस आऊंगा' जैसी फिल्मों को म्यूजिक दिया है।
विज्ञापन

किस गाने के लिए मिला ऑस्कर?
रहमान ने डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' (2008) के गाने 'जय हो' के लिए दो अकादमी अवॉर्ड जीते हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें दो ग्रैमी अवॉर्ड, एक बाफ्टा (BAFTA) अवॉर्ड और एक गोल्डन ग्लोब भी मिला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें