फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्पाइडरमैन' की क्लासमेट आ रही बॉलीवुड में

Wed, 12 Mar 2014 12:21 PM IST
अमर उजाला/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम कर चुके कई चेहरे बॉलीवुड में दस्तक देने को तैयार हैं, लेकिन रिधिमा सूद की बात कुछ अलग है। रिधिमा ने दो साल पहले इंटरनेशनल फिल्म ‘द ओनर’ से कैरियर शुरू किया था और अब जल्द ही एक हिंदी फिल्म में नजर आने वाली है।
विज्ञापन


‘द ओनर’ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है क्योंकि यह दुनिया की अकेली फिल्म है, जिसे 25 निर्देशकों ने विश्व के पांच महाद्वीपों में डायरेक्ट किया है!

रिधिमा ने ऐक्टिंग की पढ़ाई लॉस एंजेल्स के लैरी मॉस स्टूडियो में की है। खास बात यह है कि फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ में हीरो बन कर दुनिया भर में शोहरत पाने वाली टॉबी मैग्यूरे यहां इस अभिनेत्री के क्लासमेट थे। एक और उल्लेखनीय बात यह कि लैरी मॉस स्टूडियो में ही हॉलीवुड के सबसे शानदार ऐक्टरों में से एक लियोनार्डियो डिकैप्रियो भी पढ़े हैं।
विज्ञापन


रिधिमा पिछले दो साल में कई टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं और अब उनका पूरा ध्यान बॉलीवुड फिल्मों पर है। वह कहती हैं, ‘इन दिनों जिस तरह की फिल्में बन रही हैं, वह वाकई बहुत एक्साइटिंग हैं।

नए लोगों के लिए भी बेहतरी रोल लिखे जा रहे हैं।’ रिधिमा ने एक प्रतिष्ठित बॉलीवुड फिल्म कंपनी के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की है, लेकिन वह इस बारे में फिलहाल कुछ कहना नहीं चाहतीं। वह कहती हैं, ‘थोड़ा सा इंतजार कीजिए। धमाका होगा।’ वाकई... तो फिर इंतजार करने में क्या बुराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें