हिमाद्रि प्रोडक्शंस बैनर तले उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोककथा राजुला मालूशाही पर 'राजुला' नाम की एक फिल्म बनकर तैयार है। सात सौ साल पुरानी इस लोककथा पर बनी फिल्म का निर्देशन किया है नितिन तिवारी ने। मुख्य भूमिका में हैं हेमंत पांडे
निर्माता हैं प्रियंका चंदोला और रमा उप्रेती। दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2012 में यह ऑडिएंस चॉइस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड प्राप्त कर चुकी है।
फिल्म में करण शर्मा और आशिमा पांडेय ने राजुला और मालूशाही की मुख्य भूमिकाएं अदा की हैं। जाने माने अभिनेता हेमंत पांडे का भी फिल्म में अहम रोल है। उन्होंने पूरन मामा का मजेदार किरदार निभाया है।
रहना है तेरे दिल में, मुझे कुछ कहना है, बधाई हो बधाई, कृष, रेडी, टू नाइट्स इन सोल वैली जैसी फिल्मों और ऑफिस ऑफिस, मालिनी अय्यर और देवी जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हेमंत पांडे बहुत खुश हैं कि उन्हें यह मौका मिला है। वे बचपन से ही इस लोककथा को पढ़ते और सुनते आ रहे थे।
उनकी बड़ी इच्छा थी कि अगर इस अद्विदीय प्रेम कहानी पर कोई फिल्म बने, तो उसमें जरूर काम करें।
यह फिल्म पीवीआर डायरेक्टर कट के तहत 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।