हमेशा फूल और तारीफें बटोरने वाले फ़िल्मी सितारों पर अगर लोग अंडे और टमाटर बरसाने को उतारू हों तो? कुछ ही ऐसा ही दीपिका पादुकोण के साथ भी होने वाला था।
जब अपनी फ़िल्म 'राम-लीला' को प्रमोट करने दीपिका पादुकोण अहमदाबाद के एक गरबा पंडाल में पहुंचीं तो उन्हें कहां पता था कि उनका इंतज़ार अंडे और टमाटर कर रहे हैं।
दरअसल इस पंडाल में मौजूद दो समुदायों के लोगों को 'राम-लीला' के कुछ दृश्यों पर आपत्ति है। और इसलिए वो दीपिका का स्वागत अंडे और टमाटरों से करना चाहते थे।
वक्त रहते पंडाल के आयोजकों को इन लोगों के इरादों के बारे में पता चल गया। जब आयोजकों ने इन लोगों को बताया कि फ़िल्म से उन दृश्यों को हटा दिया है तब जाकर ये लोग शांत हुए।
संजय लीला भंसाली निर्देशित ये फ़िल्म 15 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण के साथ हैं रणवीर सिंह।