फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Leone: फैन ने हाथ पर गुदवाया सनी लियोनी का नाम, एक्ट्रेस बोली-'तुम्हारे पास अब कोई चॉइस नहीं है'

Thu, 17 Mar 2022 01:58 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सनी लियोनी ने अपने फैन के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह उसके हाथ का टैटू दिखाती हुई नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
सनी लियोनी - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सितारों के फैंस की कोई कमी नहीं है, लेकिन कई फैंस ऐसे होते हैं जो अपने फेवरेट  एक्टर या एक्ट्रेस के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। एक्ट्रेस सनी लियोनी के प्रशंसकों की भी कोई कमी नहीं है और उनके एक प्रशंसक ने अपने हाथ पर एक्ट्रेस के नाम का टैटू ही करवा लिया है। अपने फैन की दीवानगी देख सनी लियोनी भी हैरान रह गईं और उन्होंने अपने इस फैन के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह उसके हाथ का टैटू दिखाती हुई नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

वीडियो शेयर कर सनी ने लिखा मजेदार कैप्शन-
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने एक फैन के हाथ पर बना हुआ उनके नाम का टैटू दिखा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने बेहद ही मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'मुझे उम्मीद है कि आप हमेशा मुझे प्यार करते रहेंगे', इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा, क्योंकि अब आपके पास कोई चॉइस नहीं है, वाइफ ढूंढने के लिए गुडलक!... 
विज्ञापन

'अनामिका' वेब सीरीज में नजर आ रही हैं सनी लियोनी-
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो सनी लियोनी अपनी वेब सीरीज अनामिका को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज में सनी का एक्शन अवतार देखने को मिला है। इस सीरीज में वह यानी अनामिका एक एक कर अपने दुश्मनों का सफाया करती नजर आ रही है। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'अनामिका' एक दिलचस्प स्पाई थ्रिलर है। इस वेब सीरीज में सनी एक रॉ एजेंट का किरदार निभा रही हैं। इस सीरीज के लिए एक्ट्रेस ने जमकर मेहनत की है और सारे एक्शन सीन भी खुद ही किए हैं। यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें