फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सनी लियोनी पर भी बनने जा रही है फिल्म

Tue, 01 Oct 2013 03:47 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्न फिल्मों से बॉलीवुड तक का सफर तय करनेवाली सनी लियोनी पर जाने माने फोटो जर्नलिस्ट दिलीप मेहता एक डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं। इस खबर की पुष्टि खुद सनी के पति डेनियल वेबर ने की है।
विज्ञापन


डेनियल के अनुसार दिलीप ने उन्हें काफी समय पहले एप्रोच किया था और हमने हामी भर दी थी। सनी की इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण हेमिल्टन मेहता प्रोडक्शंस के तहत होगा।

इसे जानी मानी फिल्मकार दीपा मेहता प्रोड्यूस कर रही हैं। कम लोग जानते हैं कि दिलीप मेहता उनके भाई हैं।

डेनियल का यह भी कहना है कि इस कंपनी ने उनसे अनुरोध किया है कि सनी की हर फिल्म की शूटिंग के बारे में उन्हें समय पर जानकारी दे दी जाए, जिससे कि वे अपनी डॉक्यूमेंट्री की पूरी तैयारी कर सकें।
विज्ञापन


सनी के हाथ में इन दिनों टीना और लोलो, रागिनी एमएमएस और जैकपॉट जैसी फिल्में  हैं। रागिनी एमएमएस और जैकपॉट की शूटिंग

तो लगभग पूरी हो चुकी है। हां, टीना और लोलो की शूटिंग जरूर अभी शुरू होनी है। सनी पर डॉक्यूमेंट्री निर्माण के संबंध में जाने माने फिल्मकार महेश भट्ट का कहना है कि सनी बहुत साहसी हैं।

उनका बॉलीवुड तक का सफर काफी रोचक है। सनी के पास सुडौल फोटोजनिक बॉडी है, जिसे वे उम्दा तरीके से प्रस्तुत करती हैं। डॉक्यूमेंट्री के निर्माता को इसका फायदा जरूर मिलेगा।

सब जानते हैं कि सनी को फिल्म जिस्म 2 के जरिए बॉलीवुड में मौका देने का काम महेश भट्ट और उनकी बेटी पूजा भट्ट ने ही किया था। 2011 में वे बिग बॉस की

प्रतियोगी बन कर आई थीं। इसके बाद ही भट्ट कैंप में उनकी एंट्री हुई थी। कहने की जरूरत नहीं है कि सनी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री में महेश भट्ट और पूजा भट्ट से भी रोचक बातचीत होगी।
विज्ञापन


यह बातचीत सनी के व्यक्तित्व के उन पहलुओं को उजागर करेगी, जिन्हें लोग नहीं जानते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें