भारत के मशहूर बॉलीवुड डेस्टिनेशन 9XM ने अपने दर्शकों और बॉलीवुड प्रेमियों के लिये एक स्वादिष्ट शो तैयार किया है। इस शो का नाम है 9XM स्टारट्रक और इसमें हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे मास्टर शेफ शिप्रा खन्ना के साथ बात करेंगे। इस शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान शो की होस्ट शिप्रा खन्ना को अपनी जिंदगी की कुछ अनसुनी कहानियों को सुनायेंगे, जोकि खान-पान से जुड़ी हैं।
9XM स्टारट्रक सितारों को फूड जर्नी पर ले जायेगा, जहां स्टार्स अपने पसंदीदा फूड और उनसे जुड़ी यादों के बारे में बतायेंगे। इस शो में दिलचस्प फन और गेम्स के साथ सितारों के फूड क्वोशेंट को भी परखा जायेगा। मास्टरशेफ और शो की होस्ट शिप्रा खन्ना अपने अनूठी ट्विस्ट के साथ कुछ कमाल के पकवान परोसने के लिये सुपरकूल फूडट्रक में कदम रखेंगी।