सैय्यद अरिफाली महम्मोदली ने दर्ज कराई शिकायत
'72 हूरें' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ सैय्यद अरिफाली महम्मोदली नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। सय्यद ने यह आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके धर्म का अपमान किया गया है। इसके साथ फिल्म भेदभाव और नफरत को बढ़ावा दे रही है और समाज में मुस्लिम समुदाय की छवि खराब की जा रही है।
स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग
इसके साथ ही उन्होंने ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से फिल्म '72 हूरें' की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने और इसके प्रमाणन की समीक्षा करने की मांग की है। बता दें कि फिल्म पर विवाद टीजर के सामने आने के बाद शुरू हुआ। फिल्म के टीजर में अंतरराष्ट्रीय खूंखार आतंकवादियों का चेहरा दिखाया गया।
'72 हूरें' , ट्रेलर लांच
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई