फिल्म '72 हूरें' चर्चा में है। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हालांकि, ट्रेलर को डिजिटल माध्यम से जारी किया गया है, क्योंकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा '72 हूरें' के ट्रेलर को सर्टिफिकेट न दिए जाने से इस फिल्म के निर्माता अशोक पंडित काफी नाराज हैं। हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने सीबीएफसी पर जमकर गुस्सा निकाला है।
Zeeshan: 'मेरे पास दो रुपये भी नहीं बचे थे, ब्रोकर ने दिया धोखा', जीशान अय्यूब ने संघर्ष के दिनों को किया याद
बोले- अचानक क्यों किया इनकार?
फिल्म मेकर अशोक पंडित ने सीबीएफसी पर कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया है तो ट्रेलर को क्यों नहीं मिल रहा है। ट्रेलर के जिस दृश्य पर आपत्ति जताई जा रही है, वह फिल्म का ही अंश है और इस फिल्म को सर्टिफिकेट दे दिया गया है। फिर ट्रेलर से क्या आपत्ति है? उनका यह भी कहना है कि सेंसर बोर्ड ने पहले ट्रेलर को सर्टिफिकेट दे दिया था और फिर अचानक इनकार कर दिया।
Celebs: इन सेलेब्स ने बाल कलाकार के रूप में की थी अभिनय करियर की शुरुआत, आज बन चुके हैं बॉलीवुड का बड़ा नाम
बोर्ड से पूछा यह सवाल
अशोक पंडित से जब पूछा गया कि '72 हूरें' सेंसर पर अटक गई है और वह एक बड़ा चर्चा का विषय हो गया है? इस पर अशोक पंडित ने कहा, 'चर्चा का विषय इसलिए हुआ क्योंकि आपने हमारे ट्रेलर को कट्स देकर कहा कि ये शॉट काटिए, उसके बाद आपको सर्टिफिकेट देंगे। हम एक प्रोड्यूसर, मेकर और इंडस्ट्री से होने के नाते यह सवाल कर रहे हैं कि जिस फिल्म को आपने सेंसर सर्टिफिकेट दिया है, जिसे आपने सराहा है, उसी फिल्म के ही शॉट का अंश है ट्रेलर। जब फिल्म में आपको पसंद है, आपने उसके लिए तालियां बजाईं तो आपको ट्रेलर में क्या दिक्कत है? यह साधारण सा सवाल है हमारा। यह लॉजिकल बात है।'
Kumar Kanhaiya: बेगूसराय के कन्हैया को बचपन से मिला लीलाओं का आशीर्वाद, शहादत की सियासत पर लिखी भावुक कहानी
प्रसून जोशी पर हुए नाराज
अशोक पंडित ने आगे कहा, 'इसका जवाब तो आपको देना होगा। आपको ट्रेलर में क्या प्रॉब्लम है? आपको इंडस्ट्री को जवाब देना होगा, ताकि आगे से फिल्म बनाते वक्त हम भी ध्यान रखेंगे। यह जो विरोधाभास है उसका जवाब प्रसून जोशी को देना होगा। हम तो यह भी कह रहे हैं कि जिन लोगों ने निर्णय लिया है, उनसे सवाल पूछे जाने चाहिए। उनके खिलाफ एक्शन लेने चाहिए। यह तानाशाही नहीं चलेगी कि आपने कह दिया ट्रेलर नहीं चलेगा तो नहीं चलेगा। आपको जवाब भी देना होगा और अगर गलती की है तो माफी भी मांगनी पड़ेगी।' बता दें कि अशोक पंडित ने एएनआई से बातचीत में यह बातें कही हैं।