कब शुरू होगा पुरस्कार वितरण समारोह?
कल शाम चार बजे से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू साल 2023 में रिलीज फिल्मों के विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। बताते चलें कि कोविड महामारी के चलते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दो साल की देरी से दिए जा रहे हैं।
कहां देख सकेंगे?
इस साल सिने जगत की कई चर्चित और दिग्गज हस्तियों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है, लिहाज सिने प्रेमियों के बीच गजब का उत्साह है। कल आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का सीधा प्रसारण आधिकारिक डीडी न्यूज चैनल के माध्यम से यूट्यूब पर देख सकते हैं। प्रसारण दोपहर तीन बजे शुरू होगा, जिसमें विजेता रेड कार्पेट पर चलकर मंच पर सम्मान ग्रहण करेंगे।
शाहरुख खान-विक्रांत मैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त में किया गया था विजेताओं के नाम का एलान
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं के नाम का एलान इस साल 01 अगस्त को किया गया था। विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। वहीं, शाहरुख खान को 'जवान' के लिए विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। रानी मुखर्जी ने 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। विजेताओं की पूरी सूची इस प्रकार है....