फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई गैंग मेंबर की जमानत याचिका खारिज, सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग से जुड़ा है मामला

Mon, 22 Sep 2025 08:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Firing At Salman Khan Residence Case: पिछले साल सलमान खान के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य शामिल थे। सोमवार को इसी मामले में स्पेशल कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य को जमानत देने से इनकार कर दिया।
 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीटीआई के अनुसार महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज क्राइम एक्ट (MCOCA) कोर्ट के जज महेश जाधव ने मोहम्मद रफीक सरदार चौधरी की जमानत याचिका खारिज कर दी। बताते चलें कि 14 अप्रैल, 2024 की सुबह बांद्रा वेस्ट में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो व्यक्तियों, विक्की गुप्ता और सागर पाल ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


न्यायिक हिरासत में हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार मोहम्मद रफीक सरदार चौधरी ने गोलीबारी से दो दिन पहले सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। इलाके का वीडियो बनाया था। वीडियो को इसी मामले के जुड़े आरोपी अनमोल बिश्नोई को भेजा था। इस समय विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। 

एक आरोपी ने पुलिस हिरासत में की आत्महत्या
एक आरोपी अनुज कुमार थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दायर चार्टशीट में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई को वांछित आरोपी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें