फिल्म '7 डॉग्स' में सलमान खान और संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम@rredfilms
एक्टर ने भारतीय दर्शकों के लिए क्या कहा?
अपनी बातचीत में आगे संजय दत्त ने कहा, ‘मुझे लगता है भारतीय दर्शकों को इस फिल्म को खुले मन से देखना चाहिए और वे हैरान रह जाएंगे। यह एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म है, लेकिन इसकी भावनाएं दर्शकों के लिए आसानी से जुड़ने वाली हैं। इसमें एक्शन है, ड्रामा है, दमदार किरदार हैं और फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है।’
फिल्म '7 डॉग्स' का एक दृश्य
- फोटो : इंस्टाग्राम@rredfilms
फिल्म ‘7 डाॅग्स’ के बारे में
इसे फिल्ममेकर जोड़ी आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट और को-राइटिंग तुर्की अलशेख ने की है। यह भारत, मिस्र, यूरोप, हॉलीवुड और मिडिल ईस्ट के एक्टिंग टैलेंट को एक साथ ला रही हैं। फिल्म का प्रोडक्शन सेला स्टूडियोज ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी और रियाद सीजन ने मिलकर किया है। यह भारत में 21 अगस्त को रिलीज होने वाली है।