वहीं 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर्स के नामों की आज शाम, 24 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज्यूरी मेंबर्स द्वारा अनाउंसमेंट कर दी जाएगी। हालांकि अभी तक इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। लेकिन कयास ये लगाए जा रहा है कि आज के दिन पीआईबी की ओर से इस बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं के नाम की लिस्ट सामने पेश की जा सकती है।
बता दें कि, पिछली बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की तरफ तो उसमें बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में अजय देवगन और साउथ सिनेमा के कलाकार सूर्या को विजेता घोषित किया था। अजय को फिल्म 'तान्हाजी' और सूर्या को 'सोरारई पोटरू' के लिए इस खास सम्मान से नवाजा गया था। जबकि सूर्या की इस फिल्म की एक्ट्रेस अपर्णा बलमुरली को सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स मिला था। इतना ही नहीं सोरारई पोटरू को बीते साल इस अवॉर्ड्स समारोह में बेस्ट फीचर फिल्म का खिताब भी हासिल हुआ था।