65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान शुक्रवार को किया जा चुका है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को ‘मॉम’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। शेखर कपूर की अध्यक्षता वाली ज्यूरी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया।
दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘न्यूटन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म जबकि असमिया फिल्म विलेज रॉकस्टार को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए पंकज त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार मिला है।
बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार बंगाली फिल्म नगरकीर्तन के लिए रिद्धि सेन को दिया जाएगा। बाहुबली-2 को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म और सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन का पुरस्कार मिला है। बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को दिया गया है। बता दें कि इसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की थी। इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के तौर पर असमिया फिल्म 'विलेज रॉक स्टार' को मिला है।
ये भी पढ़ें- National Film Awards 2018: इस बार रही इन फिल्मों की धूम, जानिए किसे मिला कौन सा अवॉर्ड
मणिरत्नम की Kaatru Veliyidai के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड मिला है। वहीं मराठी फिल्म 'धप्पा' को नर्गिस दत्त पुरस्कार और 'म्होरक्या' को बेस्ट चाइल्ड फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।