फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली सांप को लेकर नाटक कर रही थीं ये एक्ट्रेस, अचानक काट लिया और दम तोड़ गईं वो

Thu, 10 May 2018 06:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के पास हसनाबाद में एक नाटक के दौरान हादसा हो गया। नाटक के दौरान 63 वर्षीय एक्ट्रेस कालीदासी मंडल की मौत हो गई। दरअसल, वरुणहाट इलाके में एक घर में पूजा चल रही थी। वहां पर हर साल की तरह एक शो भी आयोजित हो रहा था। इसमें सांप का भी रोल था। हर साल इस शो में नकली सांप इस्तेमाल होता था लेकिन इस बार कालीदासी मंडल ने असली सांप का प्रयोग किया। जिसने उन्हें नाटक के दौरान डस लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कालीदासी मंडल को सांप के काटने के बाद अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कालीदासी के को-एक्टर का आरोप है कि घटना के बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ना ले जाकर एक 'ओझा' के पास ले जाया गया जो उन्हें बचाने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें