फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले जानिए 'एक विलेन' के 5 किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन
इस फिल्म के लिए सबसे पहले श्रद्घा कपूर को कॉस्ट किया गया था। उनका चयन तभी हो गया था जब वह आशिकी 2 फिल्म में काम कर रहीं थीं। मोहित सूरी भट्ट कैंप के करीबी माने जाते हैं वह इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। मोहित ने श्रद्घा का नाम उसी समय तय कर लिया था।
विज्ञापन

सभी का है ग्रेशेड

फिल्म का नाम एक विलेन है। ऐसा माना जा रहा है कि विलेन के रूप में रितेश दिखेंगे लेकिन हकीकत इसके उलट होगी। इस फिल्म में हर कैरेक्टर थोड़ा बहुत ग्रे शेड में होगा। यहां तक कि नायिका श्रद्घा कपूर भी। फिल्म एक रोमांटिक कहानी के साथ एक थ्रिल भी बनाकर चलेगी।

रितेश पहली बार ऐसे रोल में

रितेश देशमुख को आपने ज्यादातर कॉमेडी करते हुए देखा होगा। ऐसा पहला मौका है जब रितेश देशमुख विलेन का रोल करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि विलेन के रूप में निर्देशक की पहली पसंद रितेश देशमुख ही थे। अभी तक जो फिल्म के जो ट्रेलर आए हैं उनमें रितेश के काम की तारीफ हो रही है।

असल रोमांस में पड़े

कई फिल्में ऐसी होती हैं जब नायक-नायिका पर्दे पर रोमांस करते-करते सच में रोमांस कर बैठते हैं। एक विलेन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस फिल्‍म से पहले श्रद्घा कपूर, आदित्य रॉय कपूर के साथ अफेयर में थीं लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रद्घा कपूर अपने कोस्टार सिद्घार्थ मेल्होत्रा के करीब आ गईं।
विज्ञापन

पांच घंटे रहे पानी के अंदर

फिल्‍म में एक सीन पानी के अंदर शूट होना था। यह कुछ वैसा ही सीन है जैसा जिंदगी मिलेगी न दोबारा में कैटरीना कैफ और ऋतिक रोशन के बीच फिल्माया गया है। यह फिल्म एक मिनट का है लेकिन कई वजहों से श्रद्घा और सिद्घार्थ मेल्होत्रा को पानी के अंदर पांच घंटे रहना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें