आज रजनीकांत का जन्मदिन है। इस मौके पर रजनीकांत से जुड़ी पांच चमत्कारिक बातें जानिए।
आमतौर पर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्मों के शो 12 बजे शुरू होते हैं। रजनीकांत की कई फिल्मों में ऐसा हुआ जब दर्शक सुबह के पांच बजे ही सिनेमाघर के बाहर पहुंच गए और सिनेमाघर मालिकों को शो तभी शुरू करना पड़ा।
रजनीकांत के सीन पर्दे पर आने पर दर्शक उन पर सिक्के उछालते हैं। कई बार एक साथ कई सिक्के पड़ने पर सिनेमाघर के पर्दे फट गए। बाद में दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में सिक्के ले जाने पर पाबंदी लग गई।
रजनीकांत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जो 60 की उम्र के बाद लीड हीरो का रोल कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म कोचोकोदईया में वह योद्घा की भूमिका में नजर आएंगे।
रजनीकांत एक बस कंडक्टर थे। बाद में रजनीकांत फिल्मों में आए। फिल्मों में आने के बाद रजनीकांत का जादू सर चढ़कर बोलने लगा। देखते ही देखते वह साउथ फिल्मों के सुपरस्टार बन गए।
जो तकनीकी अभी हिंदी फिल्मों में भी नहीं अपनाई जा रही है वैसे तकनीकी रजनीकांत अपनी फिल्मों के लिए अजमाते हैं। रजनीकांत कोचोकोदईयां से पहले यह तकनीक अपनी हिट फिल्म रोबोट में कर चुके हैं।