फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंडुलकर पर फिल्म बना रहे हंसल!

Wed, 11 Dec 2013 03:43 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुलकर पर फिल्म तो बनेगी, मगर यह सचिन पर नहीं होगी। जी हां, अगर सब कुछ ठीक चला तो पिछले दिनों ‘शाहिद’ जैसी बायोपिक बनाने वाले निर्देशक हंसल मेहता अगले वर्ष सचिन तेंदुलकर के बड़े भाई अजित तेंदुलकर पर फिल्म बना सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्र खबर लाए हैं कि हंसल इस मामले में पूरी तरह गंभीर है। वह पर्दे के पीछे रह कर सचिन को मास्टर ब्लास्टर बनाने वाले उनके भाई की जिंदगी की कहानी पर्दे पर उतारना चाहते हैं।

हालांकि इस मामले में उनकी न अजित से बात हुई है और न ही सचिन तेंदुलकर से। बात फिलहाल आइडिये तक सीमित है।

उल्लेखनीय है कि अजित तेंदुलकर के बारे में माना जाता है कि वे क्रिकेट के उतने ही दीवाने थे, जितने उनके छोटे भाई सचिन।

परंतु सचिन का टेलेंट देखने के बाद अजित ने खुद का कैरियर छोड़ दिया और भाई की प्रतिभा को ही तराशने में लग गए। हंसल ने इस फिल्म को लेकर एक बड़े स्टूडियो से बात भी कर ली है।
विज्ञापन


फिलहाल वह भट्ट कैंप के लिए ‘सिटी लाइट्स’ की शूटिंग करने जा रहे हैं। वह सीनियर तेंदुलकर पर फिल्म के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते, परंतु उन्होंने इस बात की पुष्टि उन्होंने जरूर की है कि यह आइडिया उनके दिमाग में खलबली मचा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें