फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Bano: शाह बानो केस पर 40 साल बाद बड़े पर्दे पर आएगी ऐतिहासिक कहानी, इमरान हाशमी और यामी गौतम आएंगे नजर

Tue, 22 Apr 2025 08:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

A Film On Shah Bano Case: शाह बानो केस अब 40 साल बाद एक फिल्म के जरिए फिर से सामने आएगा, जिसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुपर्ण वर्मा करेंगे।
 
विज्ञापन
यामी गौतम और शाह बानो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1985 में सुप्रीम कोर्ट का शाह बानो केस का फैसला भारत के सबसे चर्चित और विवादास्पद फैसलों में से एक है। इस साल इस फैसले को 40 साल पूरे हो गए हैं। इस पर अब एक फिल्म आने वाली है, जिसका निर्देशन सुपर्ण वर्मा करेंगे।
विज्ञापन

 

इमरान हाशमी-यामी गौतम निभाएंगे किरदार
शाह बानो केस से प्रेरित एक फिल्म बन रही है, जिसका निर्देशन सुपर्ण वर्मा कर रहे हैं। यामी गौतम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में पूरी हो चुकी है।

शाह बानो केस पर बन रही है फिल्म
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जैसे नेता अक्सर शाह बानो केस को कानूनी सुधारों और समान नागरिक संहिता के लिए एक अहम मोड़ बताते हैं। 40 साल पहले शाह बानो की आवाज ने देश को झकझोर दिया था। अब वह आवाज फिल्म के जरिए लोगों के सामने आएगी।
विज्ञापन

क्या था पूरा केस
1978 में, 62 साल की शाह बानो, जो पांच बच्चों की मां थीं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट में अपने पति मोहम्मद अहमद खान के खिलाफ केस दायर किया। उनके पति ने तीन तलाक देकर उन्हें तलाक दे दिया और मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर भरण-पोषण देने से मना कर दिया। शाह बानो ने कानून की धारा 125 के तहत भरण-पोषण की मांग की। सात साल की लंबी लड़ाई के बाद, 1985 में सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि यह कानून सभी नागरिकों पर लागू होता है, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो। इसके बाद राजीव गांधी सरकार ने 1986 में एक कानून पास किया, जिसने इस फैसले को कमजोर कर दिया। आज भी ये मुद्दे चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें:
Pooja Hegde Varun Dhawan: पूजा हेगड़े ने वरुण धवन को बताया 'बॉलीवुड का मोस्ट वांटेड एक्टर', जानिए क्यों
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें