एक्टर शाहिद कपूर, कंगना रनौत और सैफ अली खान की फिल्म 'रंगून' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के सभी सितारे इसका प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म को पहले सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया था और सिर्फ तीन गंदे शब्दों को बदलने का निर्देश दिया गया था। लेकिन अब फिल्म को दोबारा एडिट किया गया है और इसके कई सीन हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
आखिर क्यों काट दिए गए 'रंगून' से 40 मिनट के सीन ? ये रही असली वजह
2 of 5
पहले सेंसर बोर्ड के कहने पर फिल्म में इस्वोतेमाल होने वाले तीन गंदे शब्दों बदल दिया गया था लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म दोबारा एडिट हुई है। फिल्म की लंबाई काफी बड़ी हो गई थी जिससे फिल्म को इसका नुकसान हो सकता था। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म को दोबारा से एडिट किया गया।
विज्ञापन
आखिर क्यों काट दिए गए 'रंगून' से 40 मिनट के सीन ? ये रही असली वजह
3 of 5
जी हां, सूत्रों की मानें तो ये फैसला फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज, साजिद नाडियाडवाला और वायाकॉम 18 ने मिलकर लिया है। फिल्म को एडिट कर इसकी लंबाई घटाई गई है।
आखिर क्यों काट दिए गए 'रंगून' से 40 मिनट के सीन ? ये रही असली वजह
4 of 5
ये फिल्म पहले 2 घंटे 47 मिनट की थी जो अब केवल 2 घंटे 7 मिनट की हो गई है। आपको बता दें कि ये फिल्म शुरुआत से ही चर्चा में रही है। फिल्म के कई दृश्यों को लेकर आपत्ति आई है।
आखिर क्यों काट दिए गए 'रंगून' से 40 मिनट के सीन ? ये रही असली वजह
5 of 5
फिलहाल खबर है कि फिल्म मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उन्हें लग रहा था कि फिल्म काफी लंबी हो गई है। इसे दर्शकों के लिए एंटरटेनिंग बनाने के लिए ही एडिट किया गया और इसकी लंबाई कम की गई है।